हार्दिक की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई स्थगित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात उच्च न्यायालय ने आज पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी क्यांेकि उनके वकीलों ने देशद्रोह का आरोप लगाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति केजे ठाकर की खंडपीठ ने 27 अक्तूबर को […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : गुजरात उच्च न्यायालय ने आज पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी क्यांेकि उनके वकीलों ने देशद्रोह का आरोप लगाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.
न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति केजे ठाकर की खंडपीठ ने 27 अक्तूबर को पटेल के वकीलों को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में लगाए इस आरोप को बताने वाला हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था कि पुलिसकर्मी जैसे दिखने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका अपहरण किया था.लेकिन हार्दिक के वकील ने आज और समय मांगते हुए कहा कि उन पर देशद्रोह के आरोप वाली प्राथमिकी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है और वे इसी याचिका में हलफनामा दायर करने के उच्च न्यायालय के आदेश को भी चुनौती देंगे.
दोपहर में, उनके वकील कपिल सिब्बल को सुनने के बाद न्यायूमर्ति वी गोपाल गौडा और न्यायमूर्ति अमिताव राय की उच्चतम न्यायालय की पीठ ने यह याचिका एक अन्य पीठ को भेजी.इसके बाद, उच्च न्यायालय ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










