ePaper

वायु सेना में लड़ाकू विमान भी उड़ाएंगी महिलाएं

Updated at : 24 Oct 2015 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
वायु सेना में लड़ाकू विमान भी उड़ाएंगी महिलाएं

नयी दिल्ली : सरकार ने आज एक ऐतिहासिक कदम के तहत भारतीय वायु सेना में महिलाओं को लडाकू पायलट के रुप में शामिल करने को मंजूरी दे दी. यह पहली बार होगा जब महिलाएं देश के सशस्त्र बलों में लडाकू विमानों के पायलट की भूमिका में होंगी. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने आज एक ऐतिहासिक कदम के तहत भारतीय वायु सेना में महिलाओं को लडाकू पायलट के रुप में शामिल करने को मंजूरी दे दी. यह पहली बार होगा जब महिलाएं देश के सशस्त्र बलों में लडाकू विमानों के पायलट की भूमिका में होंगी.

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पहली महिला लडाकू पायलटों का चयन वर्तमान में वायुसेना एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं के बैच से किया जाएगा. मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह प्रगतिशील कदम भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं के मद्देनजर और विकसित देशों के सशस्त्र बलों में समकालीन चलन के अनुरुप उठाया जा रहा है.” इसने कहा कि भारतीय वायुसेना की परिवहन और हेलीकॉप्टर इकाइयों में शामिल रहीं महिलाओं का प्रदर्शन ‘‘सराहनीय” और अपने पुरुष सहकर्मियों जैसा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola