पाकिस्तान से 26 अक्टूबर को भारत वापस आयेगी गीता : विदेश मंत्रालय

Updated at : 23 Oct 2015 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान से 26 अक्टूबर को भारत वापस आयेगी गीता  : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली : भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 26 अक्टूबर को गीता अपने देश भारत वापस आयेगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गीता के साथ ‘ईधी फाउंडेशन’ के 5 सदस्य भी आयेंगे. जिन्हें भारत में राजकीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 26 अक्टूबर को गीता अपने देश भारत वापस आयेगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गीता के साथ ‘ईधी फाउंडेशन’ के 5 सदस्य भी आयेंगे. जिन्हें भारत में राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जायेगा.

गौरतलब है कि ईधी फाउंडेशन पाकिस्तान की उस संस्था का नाम है जहां गीता अब तक रह रही थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत आने के बाद गीता का डीएनए टेस्ट कराया जायेगा. अगर डीएनए का टेस्ट पॉजिटीव आया तो उसके परिवारवालों को सौंपा जायेगा. डीएनए टेस्ट पॉजिटीव नहीं आने पर गीता को किसी ऐसे संस्था को सौंपा जायेगा जो उसकी देखभाल कर सके.

इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने गीता को वापस लाने के लिए पाकिस्तान के उच्चायोग से संपर्क साधा. मूक-बधिर गीता करीब 14 वर्ष पहले सरहद पार पाकिस्तान पहुंच गयी थी. गीता इतने दिनों तक पाकिस्तान के ‘ईधी फाउंडेशन’ में रह रही थी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सक्रियता और निर्देश के बाद पाकिस्तान में भारतीय उच्च आयोग ने हस्तक्षेप किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola