मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर में एयरफोर्स के हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2015 3:57 PM

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय वायुसेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को आज तकनीकी खामी के चलते यहां बांद्रा कुर्ला परिसर में आपात स्थिति में उतरना पडा. एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. इस दौरान इसमें तकनीकी खामी आ गई.’ उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर को एहतियात के तौर […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय वायुसेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को आज तकनीकी खामी के चलते यहां बांद्रा कुर्ला परिसर में आपात स्थिति में उतरना पडा.

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. इस दौरान इसमें तकनीकी खामी आ गई.’ उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर को एहतियात के तौर पर आज दोपहर बाद मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर में उतरना पडा. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर और इसमें सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं. घटनास्थल पर एक तकनीकी टीम भेज दी गई है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola