तमिलनाडुः सड़क हादसे में 10 की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2015 2:36 PM (IST)
विज्ञापन

तिरुचिरापल्ली :तामिलनाडु में राज्य परिवहन की एक बस बीती रात में सड़क पर खड़ी हुई एक लॉरी से टकरा गयी. जिससे बस में सवार दस लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में 14 लोग घायल हो गये. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य परिवहन की एक बस चेन्नई से नागरकोइल जा रही थी. […]
विज्ञापन
तिरुचिरापल्ली :तामिलनाडु में राज्य परिवहन की एक बस बीती रात में सड़क पर खड़ी हुई एक लॉरी से टकरा गयी. जिससे बस में सवार दस लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में 14 लोग घायल हो गये. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य परिवहन की एक बस चेन्नई से नागरकोइल जा रही थी. रास्ते में यह बस समयपुरम में सड़क पर खड़ी हुई एक लॉरी से टकरा गयी. जिसकी वजह से बस में सवार दस मुसाफिरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गये.
पुलिस के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की वजह बताते हुए पुलिस ने बताया कि लॉरी एक व्यस्त राजमार्ग पर खड़ी थी और इसकी पीछे की लाइट नहीं जल रहीं थी. इसी वजह से बस चालक को लॉरी दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




