ePaper

सुधींद्र कुलकर्णी के साथ जो हुआ, वह बहुत गलत था : मुफ्ती मोहम्मद सईद

Updated at : 13 Oct 2015 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
सुधींद्र कुलकर्णी के साथ जो हुआ, वह बहुत गलत था : मुफ्ती मोहम्मद सईद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आज कहा कि राजनीतिक चिंतक सुधींद्र कुलकर्णी के साथ कल जो व्यवहार किया गया, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि चंद लोगों के उग्र रवैये के कारण देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरा उत्पन्न नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आज कहा कि राजनीतिक चिंतक सुधींद्र कुलकर्णी के साथ कल जो व्यवहार किया गया, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि चंद लोगों के उग्र रवैये के कारण देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरा उत्पन्न नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक गुंडागर्दी का सहारा लेकर देश में अपनी मनमानी नहीं चला सकते हैं.

गौरतलब है कि कल पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की पुस्तक के विमोचन को लेकर पूर्व भाजपा नेता सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर शिवसैनिकों ने स्याही फेंक दी थी. इस घटना की कई पार्टियों ने निंदा की है. शिवसेना का यह कहना है कि कसूरी भारत विरोधी कार्यों में संलग्न रहे हैं, अत: उनकी किताब का विमोचन भारत में किया जाना गलत है. चूंकि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने इस कार्यक्रम को सुरक्षा प्रदान की, इसलिए अब महाराष्ट्र सरकार के भविष्य पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. खबर है कि उद्धव ठाकरे अपने मंत्रियों को सरकार से बाहर बुला सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola