संदिग्ध धन अंतरण को लेकर बीओबी शाखा, दो अन्य स्थानों पर सीबीआई की तलाशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो :सीबीआई: की टीमों ने बैंक ऑफ बडौदा से कथित रुप से 6000 करोड रुपये का अंतरण गैर विद्यमान आयातों के भुगतान की आड में हांगकांग करने के सिलसिले में आज यहां तीन स्थानों पर छापे मारे. जांच एजेंसी ने बैंक की अशोक विहार शाखा के अलावा बैंक अधिकारियों एस के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो :सीबीआई: की टीमों ने बैंक ऑफ बडौदा से कथित रुप से 6000 करोड रुपये का अंतरण गैर विद्यमान आयातों के भुगतान की आड में हांगकांग करने के सिलसिले में आज यहां तीन स्थानों पर छापे मारे. जांच एजेंसी ने बैंक की अशोक विहार शाखा के अलावा बैंक अधिकारियों एस के गर्ग, :एजीएम: और जैनीश दुबे, :अधिकारी, विदेशी विनिमय: के आवासों पर भी तलाशी ली.
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि बैंक की आडिट रिपोर्ट में असामान्य अंतरण का पता चला. सीबीआई प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने यहां कहा, ‘‘सीबीआई ने बैंक आफ बडौदा की शिकायत पर 59 चालू खाता धारकों, अज्ञात बैंक अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 420, तथा भ्रष्टाचार निरोधक कानून, 1988 की धारा 13 :2:, 13 :1: :डी: के तहत एक मामला दर्ज किया है.”
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ‘‘59 चालू खाता धारकों और अज्ञात बैंक अधिकारियों ने करीब 6000 करोड रुपये का विदेशी विनिमय का अंतरण अवैध और स्थापित बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए अनियमित तरीके से विदेशों, अधिकतर रुप से हांगकांग करने के लिए साजिश रची.” प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है और तलाशी ली है. कांग्रेस ने कल इस मामले में एक जांच की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










