ePaper

गुलाम अली के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल और ममता : संजय राउत

Updated at : 09 Oct 2015 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
गुलाम अली के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल और ममता : संजय राउत

मुंबई : शिवसेना के प्रमुख संजय राउत ने आज कहा कि गुलाम अली के मुद्दे को पश्चिम बंगाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. वे वोट बैंक को ध्यान में रखकर राजनीति कर रहे हैं.अगर वे पाकिस्तान के खिलाफ देशवासियों की भावना को समझ नहीं पा रहे हैं, तो […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना के प्रमुख संजय राउत ने आज कहा कि गुलाम अली के मुद्दे को पश्चिम बंगाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. वे वोट बैंक को ध्यान में रखकर राजनीति कर रहे हैं.अगर वे पाकिस्तान के खिलाफ देशवासियों की भावना को समझ नहीं पा रहे हैं, तो यह दुखद है.

गौरतलब है कि शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तानी गायक गुलाम अली के दो कार्यक्रम मुंबई और पुणे में रद्द कर दिये गये थे. जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना का विरोध किया था और गुलाम अली को दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित करने का निमंत्रण दिया था. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी गुलाम अली को निमंत्रण दिया था.हालांकि भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी गुलाम अली के कार्यक्रम को रद्द किये को अनुचित बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola