भारती के कुत्ते ‘डान'' को अदालत से मिली क्लीन चिट

Published at :08 Oct 2015 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
भारती के कुत्ते ‘डान'' को अदालत से मिली क्लीन चिट

नयी दिल्ली : शहर की एक अदालत ने आप विधायक सोमनाथ भारती के पालतू कुत्ते ‘डान’ को क्लीन चिट देते हुए कहा कि कुत्ते के उनकी पत्नी को काटने का आरोप निराधार है. अदालत ने कहा कि कथित रूप से काटने की घटना से संबंधित रिकार्ड की हुई बातचीत और पशुचिकित्सकों द्वारा कुत्ते की जांच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शहर की एक अदालत ने आप विधायक सोमनाथ भारती के पालतू कुत्ते ‘डान’ को क्लीन चिट देते हुए कहा कि कुत्ते के उनकी पत्नी को काटने का आरोप निराधार है. अदालत ने कहा कि कथित रूप से काटने की घटना से संबंधित रिकार्ड की हुई बातचीत और पशुचिकित्सकों द्वारा कुत्ते की जांच में भारती की पत्नी लिपिका मित्रा के आरोपों से अलग स्थिति सामने आई. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने कहा कि 30 सितंबर की केस डायरी पढकर पता चलता है कि पशु अस्पताल के डाक्टरों के बोर्ड द्वारा कुत्ते ‘डान’ की जांच की गयी और आवेदक भारती को उसे आदेश देने का निर्देश दिया लेकिन कुत्ते ने उनके निर्देश का पालन नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola