‘स्वच्छ भारत'' अभियान से अलग हो जाएं इसके आलोचक : PM नरेंद्र मोदी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को सरकार या किसी राजनीतिक पार्टी से जोडने से यह नाकाम हो जाएगा. उन्होंने इस अभियान के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इसका हिस्सा नहीं बन सकते, वे अलग हो जाएं लेकिन आलोचना न करें. मोदी ने कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को सरकार या किसी राजनीतिक पार्टी से जोडने से यह नाकाम हो जाएगा. उन्होंने इस अभियान के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इसका हिस्सा नहीं बन सकते, वे अलग हो जाएं लेकिन आलोचना न करें. मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को यदि सफल होना है तो इसे जनांदोलन बनाना होगा. उन्होंने दावा किया कि बदलाव हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आजादी के बाद से संसद ने इस मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं की लेकिन पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस योजना की घोषणा के बाद हर सत्र में इस पर चर्चा हुई.

‘इंडिया टुडे’ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि हमें स्वच्छ राष्ट्र बनाने की उनकी इच्छा पूरी करनी चाहिए. इस कार्यक्रम में मोदी ने स्वच्छता अभियान से जुडे काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को पुरस्कृत भी किया. मोदी ने कहा कि इस योजना को सरकार, राजनीतिक दलों या प्रधानमंत्री से जोडने से यह सफल नहीं होगी बल्कि इसे जनांदोलन बनाना होगा. सबका कार्यक्रम बनाना होगा. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस काम को विवादों से दूर रखना होगा. यदि आप इसमें शामिल होते हैं तो होइये. यदि नहीं होते हैं तो अलग हो जाइए, लेकिन आलोचना मत करिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola