दिल्ली : मेट्रो स्टेशन पर चली गोली, सुरक्षा तंत्र पर सवाल

नयी दिल्ली : राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर गुरूवार रात को 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने बंदूक से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली. अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शिवेश अधिकारी के रुप में की गई है जो कि उत्तर प्रदेश के एक गांव का निवासी है. उसे आरएमएल अस्पताल में […]
नयी दिल्ली : राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर गुरूवार रात को 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने बंदूक से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली. अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शिवेश अधिकारी के रुप में की गई है जो कि उत्तर प्रदेश के एक गांव का निवासी है. उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीती रात को करीब नौ बजकर पैंतालीस मिनट पर हुई इस घटना से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सुरक्षा पर सवाल खडे हो गये हैं.
बताया जा रहा है कि 22 साल का शिवेश उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है. उसने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी और नोएडा की ओर जा रहा था. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर वह ट्रेन बदलने के लिए उतरा और प्लेटफॉर्म पर एक किनारे खड़े होकर उसने खुद पर गोली चलायी. उसने अपने सिर पर गोली मारने का प्रयास किया था लेकिन निशाना चूक गया और गोली कंधे पर लगी.
इस घटना ने दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद फौरन सीआइएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सीआइएसएफ ने घायल युवक को अस्पताल भेजा. घटना से यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर वह मेट्रो स्टेशन के अंदर रिवॉल्वर लेकर कैसे प्रवेश कर गया? फिलहाल घटना की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




