जम्मू में आतंकवादी बड़े हमले की तैयारी में, हाईअलर्ट जारी

जम्मू : जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमले के खतरे की पुख्ता जानकारी है, आतंकवादी पाकिस्तान से सीमा पार करके आ सकते हैं और इसे विफल करने के लिए सुरक्षा बल हाईअलर्ट पर हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक (जम्मू..कठुआ रेंज) अशकूर वनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके खतरे की पुख्ता जानकारी है कि अखनूर से कठुआ तक […]
जम्मू : जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमले के खतरे की पुख्ता जानकारी है, आतंकवादी पाकिस्तान से सीमा पार करके आ सकते हैं और इसे विफल करने के लिए सुरक्षा बल हाईअलर्ट पर हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक (जम्मू..कठुआ रेंज) अशकूर वनी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके खतरे की पुख्ता जानकारी है कि अखनूर से कठुआ तक के क्षेत्र में (आतंकवादियों द्वारा) अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया जा सकता है.
” उन्होंने ‘विशिष्ट सूचना’ का खुलासा करने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि पिछले एक महीने से अधिक समय से पुलिस को तीन बार जम्मू क्षेत्र में हाईअलर्ट रहना पड़ा जब उन्हें सूचना मिली कि हो सकता है कि आतंकवादियों ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




