हिमाचल प्रदेश : अमेरिकी महिला को बेहोश कर किया ”गैंगरेप”

शिमला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दो युवकों ने एक अमेरिकी महिला को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया. इस संबंध में 46 साल की अमेरिकी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. घटना 14 सिंतबर की […]
शिमला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दो युवकों ने एक अमेरिकी महिला को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया. इस संबंध में 46 साल की अमेरिकी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. घटना 14 सिंतबर की रात की है.
अमेरिकी महिला ने बताया है कि 14 सिंतबर की रात उसके साथ गैंगरेप किया गया. उसने बताया कि वह खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रही थी तब दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया. पहले उन्होंने पीछे से हमला कर उन्हें बेहोश किया फिर रेप किया.
होश में आने के बाद महिला अपने होटल पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुट गयी है. पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. जांच जारी है जिसके पूरे होने के बाद ही मामले पर कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










