स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, डेंगू से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार, डॉक्टर और बेड बढ़ाने के आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2015 1:42 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके डेंगू के बढ़ते खतरे से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जितना लोग डरे हुए हैं खतरा उतना बड़ा नहीं है लेकिन दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है. यह कोई महामारी नहीं है लेकिन हम इससे लड़ने […]
डेंगू से आप और हम मिलकर लड़ सकते हैं. आपको ध्यान रखना होगा कि आपके घर के आसपास जल जमाव के कारण तो डेंगू के मच्छर नहीं बढ़ रहे अपने आसपास साफ सफाई रखिये. लंबी बांह वाले शर्ट पहनिये, समय- समय पर पानी पीजिए. सतेंद्र जैन ने पत्रकारों को भी सलाह दी कि आप सभी फील्ड में काम करते हैं अपने साथ पानी की बोतल साथ रखिये. सतेंद्र जैन ने जानकारी दी कि हमने जांच को भी सस्ता रखना की कोशिश की है हमने लिटमस टेस्ट को 50 रुपये औऱ एंटीजन टेस्ट को 600 रुपये रखा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










