इंदिरा-राजीव के नाम के डाक टिकट रद्द करने के मोदी सरकार के फैसले की कांग्रेस ने की निंदा

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आज नरेंद्र मोदी सरकार के उस फैसले की आलोचना की जिसके तहत आधुनिक भारत के निर्माता श्रृंखला के तहत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव के नाम पर जारी डाक टिकटों को बंद करने का फैसला लिया गया है. आनंद शर्मा ने कहा कि यह […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आज नरेंद्र मोदी सरकार के उस फैसले की आलोचना की जिसके तहत आधुनिक भारत के निर्माता श्रृंखला के तहत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव के नाम पर जारी डाक टिकटों को बंद करने का फैसला लिया गया है. आनंद शर्मा ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार की संकुचित मानसिकता का प्रकट करता है. उन्होंने कहा कि यह इतिहास का अपमान है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस रुख की हम निंदा करते हैं. आनंद शर्मा ने कहा कि इन नेताओं ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




