औरंगाबाद : सडक दुर्घटना में छह लोगों की मौत, दो जख्मी

Published at :08 Sep 2015 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : सडक दुर्घटना में छह लोगों की मौत, दो जख्मी

औरंगाबाद : पुणे राजमार्ग पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक से एक कार के टकरा जाने के कारण दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गए. पुलिस ने आज बताया कि दुर्घटना कल देर रात रहीमपुर गांव के पास उस समय हुई जब […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : पुणे राजमार्ग पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक से एक कार के टकरा जाने के कारण दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गए. पुलिस ने आज बताया कि दुर्घटना कल देर रात रहीमपुर गांव के पास उस समय हुई जब औरंगाबाद जा रही कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी.

पांच मृतकों की पहचान अशोक पी थोराट (45साल), भगवान बी दूधे (43साल) (दोनों पुलिसकर्मी), सैयद महबूब इस्माइल (34 साल), शेख मोहसिन मुसा (30 साल) और शेख माजिद रहमान (45 साल) के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी गंगापुर पुलिस थाना में तैनात थे और तबादले के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने औरंगाबाद जा रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola