प्रधानमंत्री कल उद्योगपतियों से मिलेंगे,चीन की अर्थव्यवस्था में नरमी को लेकर होगी चर्चा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से मिलेंगे और वैश्विक आर्थिक पटल पर हाल ही के घटनाक्रम और इससे भारत के लिए उपलब्ध अवसरों पर विचार विमर्श करेंगे. उद्योग संगठनों या उद्योग मंडलों के साथ मोदी की यह दो महीने में दूसरी बैठक होगी. यह बैठक चीन की अर्थव्यवस्था […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से मिलेंगे और वैश्विक आर्थिक पटल पर हाल ही के घटनाक्रम और इससे भारत के लिए उपलब्ध अवसरों पर विचार विमर्श करेंगे.
उद्योग संगठनों या उद्योग मंडलों के साथ मोदी की यह दो महीने में दूसरी बैठक होगी. यह बैठक चीन की अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच वैश्विक बाजारों में उठापटक के बीच हो रही है.सूत्रों ने बताया कि बैठक का एजेंडा हाल ही की वैश्विक घटनाएं-भारत के लिए अवसर है लेकिन भारतीय उद्योग के समक्ष अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.
उल्लेखनीय है कि मोदी ने इससे पहले 30 जून को उद्योग मंडलों से मुलाकात की थी. कल की बैठक में जीएसटी विधेयक तथा व्यापार सुगमीकरण आदि मुद्दों पर भी विचार विमर्श हो सकता है. इस बैठक में फिक्की, सीआईआई व एसोचैम, तीनों उद्योग मंडलों के प्रमुखों को बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










