ePaper

VIDEO: एक दूजे के हुए दिग्विजय सिंह-अमृता राय, लोगों ने दी बधाई

Updated at : 06 Sep 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: एक दूजे के हुए दिग्विजय सिंह-अमृता राय, लोगों ने दी बधाई

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता राय से शादी कर ली है. यह खबर अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपने सूत्रों के हवाले से छापा है. अखबार की माने तो दिग्विजय सिंह के करीबी सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है. फिलहाल मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता राय से शादी कर ली है. यह खबर अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपने सूत्रों के हवाले से छापा है. अखबार की माने तो दिग्विजय सिंह के करीबी सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है. फिलहाल मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह यूएस में हैं.शादी की खबर के बाद Amrita Rai ट्विटर पर एक नंबर पर ट्रेंड करने लगी जहां लोगों ने दोनों को जमकर बधाई दी.

इस संबंध में पत्रकार अमृता राय ने कुछ भी कहने से इनकार किया है. जब उनके दफ्तर से जानकारी ली गयी तो पता चला वह इनदिनों छुट्टी में चल रही है. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पिछले साल महिला पत्रकार अमृता राय से अपने रिश्‍ते की बात कबूल की थी.

सोशल मीडिया पर इस संबंध में चर्चा गहराने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था और इसमें अमृता राय से अपना रिश्‍ता कबूल कर लिया था साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि अमृता राय से रिश्‍ता कबूलने में उन्‍हें कोई हिचक नहीं है. इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि दिग्विजय और अमृता जल्‍द शादी के बंधन में बंधेंगे.

अमृता राय ने भी ट्विटर के जरिए रिश्‍ते की बात कबूली थी और कहा है कि अपने पति से तलाक का फैसला हो जाने पर दिग्विजय सिंह के साथ शादी करेंगी. आपको बता दें कि सोशल मीडिया में दोनों की कुछ तस्वीरें जारी होने के बाद दोनों के बीच संबंध का खुलासा हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola