ePaper

शीना बोरा हत्याकांड में आज फिर तीनों आरोपियों से हुई पूछताछ

Updated at : 05 Sep 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकांड में आज फिर तीनों आरोपियों से हुई पूछताछ

मुंबई : मुम्बई पुलिस ने आज कहा कि शीना बोरा के प्रोफाइल का ‘डिजिटल सुपरइंपोजिशन’ का मिलान महाराष्ट्र के रायगढ जिले के जंगल से मिली खोपडी से हो गया है. पुलिस ने साथ ही यह भी कहा कि उसने इस मामले में स्टार इंडिया के पूर्व सीइओ पीटर मुखर्जी को अभी ‘क्लीन चिट’ नहीं दी […]

विज्ञापन

मुंबई : मुम्बई पुलिस ने आज कहा कि शीना बोरा के प्रोफाइल का ‘डिजिटल सुपरइंपोजिशन’ का मिलान महाराष्ट्र के रायगढ जिले के जंगल से मिली खोपडी से हो गया है. पुलिस ने साथ ही यह भी कहा कि उसने इस मामले में स्टार इंडिया के पूर्व सीइओ पीटर मुखर्जी को अभी ‘क्लीन चिट’ नहीं दी है. शीना बोरा के प्रोफाइल का ‘डिजिटल सुपरइंपोजिशन’ का मिलान रायगढ के पेन तहसील स्थित जंगल से मिली खोपडी से होना यह पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण है कि जो खोपडी मिली है वह पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना की ही है. इस हत्याकांड की जांच के लिए आज एक बार फिर तीनों अारोपियों से पूछताव की गयी.

शीना की अप्रैल 2012 में हत्या करने और उसका शव रायगढ के जंगल में ठिकाने लगाने के आरोप में इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व चालक श्याम राय को गिरफ्तार किया गया है. मुम्बई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शाम में कहा, ‘शीना के प्रोफाइल के डिजिटल सुपरइंपोजिशन का मिलान रायगढ के जंगल से मिली खोपडी से हो गया है.’ अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमने अभी तक पीटर को कोई क्लीन चिट नहीं दी है.’

पीटर मुखर्जी यद्यपि आरोपी नहीं हैं लेकिन उनसे आज लगातार तीसरे दिन शीना हत्या मामले में खार थाने में गहन पूछताछ की गई. पुलिस पीटर और इंद्राणी के वित्तीय लेनदेनों की भी जांच कर रही है और कल पीटर के साथ थाने उनके सीए भी आये थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि शीना का शव रायगढ ले जाने के लिए इस्तेमाल कार का स्वामित्व तीसरे पक्ष का होने का पता चला है.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला है कि इंद्राणी की कंपनी के एक कर्मचारी ने शीना की हत्या के बाद उसके नाम से ईमेल भेजे. मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, पीटर और अन्य से आज खार पुलिस थाने में दिनभर पूछताछ की गई. दिन की समाप्ति पर मुखर्जी दम्पति, संजीव खन्ना, इंद्राणी का पूर्व चालक श्याम राय और सिद्धार्थ दास पुलिस थाने में ही थे.

सिद्धार्थ दास ने शीना का जैविक पिता होने का दावा किया है. इंद्राणी और संजीव की पुत्री विधि पहली बार पुलिस थाने आयी थी और वह अपना बयान दर्ज कराने के बाद शाम में चली गई. विधि को पीटर ने गोद लिया था. कल पुलिस ने दावा किया था कि इंद्राणी ने शीना की हत्या की बात कबूल कर ली. इंद्राणी, खन्ना और राय की पुलिस हिरासत कल समाप्त हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola