AAP की सफाई : कपिल मिश्रा की पद से छुट्टी शीला पर कार्रवाई का परिणाम नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2015 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार ने छह महीने के अंदर तीसरी बार अपना कानून मंत्री बदला है. कल मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लिये गये एक फैसले में कपिल मिश्रा को कानून मंत्री के पद से हटा कर उनकी जगह इस मंत्रालय का प्रभात सीएम ने अपने भरोसमंद व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार ने छह महीने के अंदर तीसरी बार अपना कानून मंत्री बदला है. कल मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लिये गये एक फैसले में कपिल मिश्रा को कानून मंत्री के पद से हटा कर उनकी जगह इस मंत्रालय का प्रभात सीएम ने अपने भरोसमंद व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दे दिया. जब मीडिया में इस आशय की खबरें आयीं कि पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित पर कपिल मिश्रा द्वारा कार्रवाई की सफारिश करने के कारण मिश्रा को पद से हटाया गया, तो आम आदमी पार्टी ने सूत्रों के हवाले से कहलवाया कि कपिल को पद से हटाने का संबंध शीला दीक्षित से नहीं जुडा है.
उधर, मुख्य विपक्षी भाजपा इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है. भाजपा नेता रमेश बिधुडी ने कहा कि कपिल को पद से हटाने से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस एक है. उन्होंने कहा बिहार में नीतीश कुमार का मित्र दल कांग्रेस है और नीतीश के मंच पर ही केजरीवाल भी सवार हैं. ये सब एक साथ हैं और शीला दीक्षित के लिए कार्रवाई की सिफारिश किये जाने के कारण ही केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को पद से हटाया.
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कपिल मिश्रा ने 28 अगस्त को ही सीएम केजरीवाल को पत्र लिख कर यह आशंका जाहिर की थी कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है. 28 अगस्त के अपने पत्र में कपिल मिश्रा ने लिखा था कि शीला दीक्षित पर उनके द्वारा एफआइआर दर्ज करने की सिफारिश पर उनकी कुर्सी जा सकती है. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक महागंठबंधन बना है, जिसमें कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल शामिल हैं. शीला दीक्षित कांग्रेस की कद्दावर नेता हैं. बिहार के महागंठबंधन में भले ही केजरीवाल से शामिल नहीं हों, लेकिन उनकी नीतीश कुमार से नजदीकियां हैं और उनका एक तरह का अप्रत्यक्ष चुनावी समर्थन उन्हें हासिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




