बच्चों ने PM नरेंद्र मोदी को बांधी राखी, पीएम ने दी देशवासियों को बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की आज हार्दिक बधाई दी और इस अवसर पर महिलाओं और बच्चियों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं और बच्चे इस अवसर पर प्रधानमंत्री के निवास गये. उन्होंने मोदी की कलाई पर राखियां बांधीं. प्रधानमंत्री […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की आज हार्दिक बधाई दी और इस अवसर पर महिलाओं और बच्चियों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं और बच्चे इस अवसर पर प्रधानमंत्री के निवास गये. उन्होंने मोदी की कलाई पर राखियां बांधीं. प्रधानमंत्री ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया और वहां उपस्थित सभी को शुभकामनाएं दीं. उधर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास के आप-पास के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.
Women tie Rakhi to PM Narendra Modi on the occasion of Raksha Bandhan (source: PMO) pic.twitter.com/hXOxKItTS8
— ANI (@ANI) August 29, 2015
Children tie Rakhi to PM Narendra Modi on the occasion of Raksha Bandhan (source: PMO) pic.twitter.com/g6HW13K5NP
— ANI (@ANI) August 29, 2015
इस अवसर पर आसपास के बच्चों ने राजनाथ की कलाई पर राखी भी बांधी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू को राखी बांधी. वेंकैया न सुषमा को तोहफा भी दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर भाइयों और बहनों के इस त्योहार पर बधाई देते हुए कहा, ‘रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.’
रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें। Greetings on Rakshabandhan.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




