बाला साहब ने राष्ट्रीय हित में ”हिंदुओं का भय” कायम किया : शिवसेना

मुंबई: शिवसेना ने आज यह कहते हुए पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा का बचाव किया है उन्होंने केवल राष्ट्रीय हित में हिंदुओं का भय पैदा किया और दिवंगत पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ प्रकाशित एक लेख पर एक साप्ताहिक पत्रिका पर निशाना साधा. उक्त आलेख के कथ्य को दरकिनार करते हुए शिवसेना के मुखपत्र […]
मुंबई: शिवसेना ने आज यह कहते हुए पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा का बचाव किया है उन्होंने केवल राष्ट्रीय हित में हिंदुओं का भय पैदा किया और दिवंगत पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ प्रकाशित एक लेख पर एक साप्ताहिक पत्रिका पर निशाना साधा.
उक्त आलेख के कथ्य को दरकिनार करते हुए शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है ‘लोगों के मन में बालासाहब ठाकरे के लिए बहुत प्यार और सम्मान है और वे उनके राष्ट्रवादी आदर्शों को लेकर गौरवान्वित महसूस करते हैं. उन्होंने यकीनन लोगों में हिंदुओं का डर पैदा किया.
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कल दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट इलाके में पत्रिका की प्रतियों को फाडकर और जलाकर प्रदर्��न किया. इस लेख के संबंध में पडोसी ठाणे जिले में एक मामला भी दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










