आडवाणी ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ, बोले उन्होंने जगायी है उम्मीद
Updated at : 15 Aug 2015 1:41 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि देशभर में बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग और भरोसे के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने आने वाले वर्षो के लिए उम्मीदें जगायी है, लोग बदलाव देख रहे हैं और उन्हें काफी उम्मीदें हैं. अपने आवास पर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि देशभर में बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग और भरोसे के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने आने वाले वर्षो के लिए उम्मीदें जगायी है, लोग बदलाव देख रहे हैं और उन्हें काफी उम्मीदें हैं.
अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आडवाणी ने कहा, आज प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी और उनकी सरकार को देश में बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मबल एवं विश्वास से आत्मविश्वास मिलता है और मेरा भी ऐसा ही मानना है. उन्होंने संसद के कामकाज में उत्पन्न होने वाले व्यवधान पर चिंता व्यक्त की और उम्मीद जतायी कि आने वाले सत्र में सामान्य रूप से काम होगा क्योंकि सत्र के अंत में स्थिति बेहतर हुई.
आडवाणी ने कहा कि राजनीतिक बदलाव के दूसरे वर्ष लोगों में आने वाले वर्षों को लेकर काफी उम्मीदें जगी हैं और देश का आत्मविश्वास भी बढा है.
उन्होंने कहा, आज दूसरे वर्ष प्रधानमंत्री ने जो कुछ भी पहले कहा था, उस पर जोर दिया. उनका संकल्प और भी दृढ था. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, मैं मानता हूं कि लोग अपनी उम्मीदों के अनुरूप देश में बदलाव देख रहे हैं, जो उन्होंने राष्ट्र के भविष्य के बारे में देखा था और यह और मजबूज हुआ है. मुझे विश्वास है कि हर कोई इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में शामिल होगा.
आडवाणी ने कहा, ह्लोगों को काफी उम्मीदें हैं. देश का आत्मविश्वास काफी बढा है और सभी आने वालों वर्षो की प्रतीक्षा कर रहे हैं. संसद के कामकाज में बाधा और राष्ट्रपति द्वारा इस पर चिंता व्यक्त किये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने सही चिंता व्यक्त की है.
आडवाणी ने कहा, राष्ट्रपति ने हमसे इस बारे में चिंताओं को जाना और सुना और अगर उन्होंने इस बारे में चिंता व्यक्त की है तब यह सही है, सभी इससे चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि जब संसद सत्र समाप्त हो रहा था, तब काफी कुछ बदला और इसी के अनुरूप आगे कामकाज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




