स्वामी असीमानंद की जमानत की तुलना उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान में लखवी की जमानत से की

नयी दिल्ली : समझौता एक्सप्रेस के मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद को जमानत दी गयी. उनकी जमानत अब राजनीतिक रंग लेने लगी है. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने स्वामी असीमानंद की जमानत पर एनआईए के आगे ना अपील करने के फैसले पर सवाल खड़े किये […]
नयी दिल्ली : समझौता एक्सप्रेस के मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद को जमानत दी गयी. उनकी जमानत अब राजनीतिक रंग लेने लगी है. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने स्वामी असीमानंद की जमानत पर एनआईए के आगे ना अपील करने के फैसले पर सवाल खड़े किये हैं.
उमर अब्दुल्ला ने कहा, एनआईए का यह फैसला ठीक उसी तरह है जिस तरह पाकिस्तान में जकी उर रहमान लखवी को लेकर पाक सरकार का फैसला है.इस जमानत पर दिग्विजय सिंह ने भी सवाल खड़े किये और कहा हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार नरम रुख अपना रही है. सरकार आरएसएस के एजेंडे को आगे ले जाना चाहती है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले में असीमानंद की जमानत पर आगे अपील ना करके क्या संदेश देना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




