ePaper

देवघर मंदिर में हुई दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

Updated at : 10 Aug 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर मंदिर में हुई दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर मंदिर मेंमची भगदड़ मेंमारे गये लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक संदेश मेंलिखा है कि दुख की इस घड़ी में वे मारे गये लोगों के परिवार के साथ हैं. साथ ही उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर मंदिर मेंमची भगदड़ मेंमारे गये लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक संदेश मेंलिखा है कि दुख की इस घड़ी में वे मारे गये लोगों के परिवार के साथ हैं. साथ ही उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. दुर्घटना की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से बात की है.

गौरतलब है कि आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है. सोमवार को यहां लाखों श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं. आज सुबह हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी है जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है. यह हादसा मंदिर से करीब 3 किलोमीटर दूर बेलाबगान में हुआ जहां सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण देर रात से ही कांवडिय़ों की लंबी कतार लगी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola