फेसबुक पर लोकप्रियता में भारतीय सेना शीर्ष पर

नयी दिल्ली : सीआईए, एफबीआई, नासा और पाकिस्तानी सेना को पछाड़ कर भारतीय सेना एक बार फिर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंच गया. भारतीय सेना का फेसबुक पन्ना लोकप्रियता के लिहाज से पीपुल टाकिंग एबाउट दैट (पीटीएटी) रैंकिंग में आ गया है. कुछ ही महीने के अंदर यह दूसरा मौका […]
नयी दिल्ली : सीआईए, एफबीआई, नासा और पाकिस्तानी सेना को पछाड़ कर भारतीय सेना एक बार फिर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंच गया. भारतीय सेना का फेसबुक पन्ना लोकप्रियता के लिहाज से पीपुल टाकिंग एबाउट दैट (पीटीएटी) रैंकिंग में आ गया है. कुछ ही महीने के अंदर यह दूसरा मौका था जब भारतीय सेना का फेसबुक पन्ना शीर्ष पर पहुंचा.
सेना सूत्रों ने कहा, यह सेना के लिए सोशल मीडिया के लिहाज से बड़ी बात है. सिर्फ दो महीने पहले, हम पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे. इसने यह भी साबित किया कि हमारे पन्ने पर वास्तविक लाइक हैं. पीटीएटी रैंकिंग इस विश्लेषण पर आधारित है कि कितने लोग किसी खास पन्ने के बारे में चर्चा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




