दिल्ली में हुयी मूसलाधार बारिश

Updated at : 09 Aug 2015 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में हुयी मूसलाधार बारिश

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण आज निचले इलाकों में पानी भर गया और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह छह बज कर 30 मिनट से लेकर सुबह आठ बज 30 मिनट तक शहर में 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अपने अनुमान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण आज निचले इलाकों में पानी भर गया और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह छह बज कर 30 मिनट से लेकर सुबह आठ बज 30 मिनट तक शहर में 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अपने अनुमान में बताया है, ‘‘आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छीटें पड सकते हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.’’ लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है. सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर 98 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गयी.

कल का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola