पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां कर सकती हैं हैकिंग, सरकार ने किया मंत्रालयों को चौकस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : महत्वपूर्ण और गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच बनाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा हैकिंग के संभावित प्रयासों के बारे में सरकार ने आज सभी संवेदनशील मंत्रालयों को अलर्ट जारी किया. ये एडवाइजरी (परामर्श) रक्षा, विदेश, नागर विमानन, वित्त, बिजली और दूरसंचार मंत्रालयों को गृह मंत्रालय की ओर से भेजी गयी है. उनसे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : महत्वपूर्ण और गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच बनाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा हैकिंग के संभावित प्रयासों के बारे में सरकार ने आज सभी संवेदनशील मंत्रालयों को अलर्ट जारी किया.
ये एडवाइजरी (परामर्श) रक्षा, विदेश, नागर विमानन, वित्त, बिजली और दूरसंचार मंत्रालयों को गृह मंत्रालय की ओर से भेजी गयी है. उनसे सुनिश्चित करने को कहा गया है कि महत्वपूर्ण सूचनाओं वाले सभी कंप्यूटर इन्ट्रानेट (आंतरिक संचार साफ्टवेयर) पर रखे जाएं.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एडवाइजरी में कहा गया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां सशस्त्र सेना, अर्धसैनिक बलों के संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों के मुख्यालयों को विशेष तौर पर निशाना बनाकर चल रही हैं ताकि सरकारी अधिकारियों को बेवकूफ बनाकर संवेदनशील सूचना हासिल की जा सके. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां इस जासूसी रिंग को चलाने के लिए अपने प्राक्सी का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि उन्हें पकडना असंभव सा हो जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










