छत्तीसगढ की मंत्री की पत्‍नी की जगह दूसरी महिला ने दी परीक्षा, होगी जांच

Updated:
विज्ञापन
छत्तीसगढ की मंत्री की पत्‍नी की जगह दूसरी महिला ने दी परीक्षा, होगी जांच

रायपुर : छत्तीसगढ के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह में कथित रूप से अन्य महिला द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है. छत्तीसगढ के सुंदरलाल शर्मा मुक्त […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह में कथित रूप से अन्य महिला द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है. छत्तीसगढ के सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान आज बस्तर जिले के लोहंडीगुडा परीक्षा केंद्र में कुछ स्थानीय पत्रकारों ने एम ए अंतिम अंग्रेजी की परीक्षा देते हुए एक महिला को पकडा जो कथित रूप से स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी शांति कश्यप की जगह में परीक्षा में शामिल हुई थी.

पत्रकारों के मुताबिक जैसे ही महिला को पकडाए जाने का अंदेशा हुआ वह परीक्षा हाल से भाग गई. पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति बंस गोपाल सिंह ने आज भाषा को बताया कि परीक्षा केंद्र के प्रभारी हेमंत खापर्डे ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है. जानकारी के बाद विश्वविद्यालय ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई है. सिंह ने बताया कि समिति बुधवार को परीक्षा केंद्र का दौरा करेगी तथा मामले की जांच करेगी.

इस संबंध में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय पत्रकारों को जानकारी मिली थी कि शांति कश्यप के स्थान पर कोई अन्य महिला परीक्षा में शामिल हुई है. इसके बाद पत्रकारों ने परीक्षा केंद्र प्रभारी को महिला और शांति कश्यप द्वारा जमा की गई तस्वीरों का मिलान करने के लिए कहा. सिंह ने बताया कि जब महिला और शांति कश्यप की फोटो का मिलान नहीं हुआ तब प्रभारी खापर्डे ने इसकी जानकारी उन्हें दी.

पत्रकारों को जब खापर्डे ने बताया कि परीक्षा दे रही महिला का मिलान शांति कश्यप की फोटो से नहीं हुआ है तब महिला डर गई तथा वह उत्तर पुस्तिका को वहीं छोडकर परीक्षा हाल से भाग गई. इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांगे्रस ने इस घटना के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप को बर्खास्त करने की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इसे छत्तीसगढ के छात्र समुदाय के भविष्य के साथ खिलवाड कहा है.

बघेल ने कहा है कि यदि स्कूल शिक्षा मंत्री के परिजन इस तरह की घटनाओं में सीधे संलिप्त है तो राज्य के शिक्षा जगत की स्थिति की कल्पना की जा सकती है. उन्‍होंने आरोप लगाया है कि मामले का पर्दाफाश होते ही भाजपा सरकार का पूरा प्रशासनिक अमला मामले को दबाने में जुट गया. महिला को सरकारी शह पर पुलिस संरक्षण में भाग दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola