ePaper

कई बार मां को सख्त होना पडता है : सुमित्रा महाजन

Updated at : 05 Aug 2015 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
कई बार मां को सख्त होना पडता है : सुमित्रा महाजन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के 25 लोकसभा सदस्यों को पांच दिन के लिए निलंबित करने के एक दिन बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज खुद की तुलना ऐसी मां से की जिसे अपने बच्चों को नियंत्रित करने के लिए कई बार सख्त होना पडता है. उन्होंने लोकसभा में कल के घटनाक्रम का संदर्भ रखे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के 25 लोकसभा सदस्यों को पांच दिन के लिए निलंबित करने के एक दिन बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज खुद की तुलना ऐसी मां से की जिसे अपने बच्चों को नियंत्रित करने के लिए कई बार सख्त होना पडता है.

उन्होंने लोकसभा में कल के घटनाक्रम का संदर्भ रखे बिना यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा, आपने मुझे सौम्य बोला. लेकिन कुछ लोग अभी मुझे सौम्य नहीं भी बोल सकते हैं. मैं सौम्य हूं. उन्होंने कहा, एक मां को कई बार अपने बच्चों को नियंत्रित करने के लिए सख्त होना पडता है. संसद में लगातार अवरोध के चलते कांग्रेस के 44 लोकसभा सदस्यों में से 25 को निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद नौ विपक्षी दलों ने कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया.
सुमित्रा महाजन ने आज पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता की जिसमें भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव की पुस्तक का विमोचन किया गया.समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यादव को जमीन से जुडा नेता बताया जिसे ग्रामीण भारत की नब्ज पता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola