वर्ष 2025 तक भारत में हो जाएगी पानी की कमी

Updated at : 01 Aug 2015 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ष 2025 तक भारत में हो जाएगी पानी की कमी

नयी दिल्ली: भारत के अगले दस सालों में यानि 2025 तक जल संकट की समस्या से घिरने की आशंका है. केंद्र सरकार ने जल क्षेत्र की एक कंसलटेंट कंपनी द्वारा कराए गए अध्ययन का हवाला देते हुए आज लोकसभा में यह जानकारी दी. जल संसाधन राज्य मंत्री सांवर लाल जाट ने लोकसभा में एक सवाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत के अगले दस सालों में यानि 2025 तक जल संकट की समस्या से घिरने की आशंका है. केंद्र सरकार ने जल क्षेत्र की एक कंसलटेंट कंपनी द्वारा कराए गए अध्ययन का हवाला देते हुए आज लोकसभा में यह जानकारी दी.

जल संसाधन राज्य मंत्री सांवर लाल जाट ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि कंसलटिंग कंपनी एवरीथिंग अबाउट वाटर ने अपने अध्ययन में पाया है कि भारत की पानी की मांग वर्ष 2025 तक सभी मौजूदा उपलब्ध स्रोतों से आगे चली जाएगी और देश में जल संकट पैदा हो जाएगा.
मंत्रालय का कहना है कि केंद्रीय जल आयोग के एक आकलन के अनुसार देश के लिए जल की वार्षिक उपलब्धता 1869 अरब क्यूबिक मीटर ( बीसीएम ) हो जाएगी. लेकिन हाइड्रोलोजिकल और अन्य बाधाओं के कारण उपयोग करने योग्य पानी करीब 1123 बीसीएम होगा.
राष्ट्रीय एकीकृत जल संसाधन विकास आयोग ने 1999 में एक रिपोर्ट में कहा था कि वर्ष 2025 और वर्ष 2050 तक वार्षिक जल जरुरत करीब क्रमश: 843 बीसीएम और 1180 बीसीएम होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola