नरेंद्र मोदी से शिवराज सिंह की मुलाकात के मायने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2015 12:32 PM
नयी दिल्ली : आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेप्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मुलाकातकी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भेंट को काफी अहम माना जा रहा है. गौरतलब है कि जब से व्यापमं घोटाले को लेकर विपक्ष ने आवाज बुलंद की है शिवराज सिंह पर दबाव बनता जा रहा है. […]
नयी दिल्ली : आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेप्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मुलाकातकी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भेंट को काफी अहम माना जा रहा है. गौरतलब है कि जब से व्यापमं घोटाले को लेकर विपक्ष ने आवाज बुलंद की है शिवराज सिंह पर दबाव बनता जा रहा है. इस घोटाला मामले में अबतक 46 लोगों की मौत हो चुकी है.
पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के बाद यह मामला और गरमा गया है. इस मामले को लेकर जब शिवराज सिंह और उनके परिवार पर दबाव बनाया गया, तो अंतत: उन्होंने इस घोटाले और इस घोटाले के कारण मारे गये लोगों के मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया.
आज प्रधानमंत्री से मिलने के बादशिवराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी बाबूलाल गौर को कैबिनेट से हटाने पर कोई विचार नहीं किया गया है, इसलिए अभी इस मुद्दे पर बात करना सही नहीं होगा. गौरतलब है कि शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है. संभव है कि वे इस मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री से सलाह करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










