याकूब की फांसी से कांग्रेस नेता शशि थरूर नाराज, बताया राज्य प्रायोजित हत्या

नयी दिल्ली : मुंबई बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को आज नागपुर जेल में सुबह फांसी दे दी गयी. इस फांसी को रोकने के लिए कल तक याकूब मेमन की ओर सेएड़ी-चोटी का प्रयास किया गया, लेकिन वह खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाया. याकूब की फांसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता […]
नयी दिल्ली : मुंबई बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को आज नागपुर जेल में सुबह फांसी दे दी गयी. इस फांसी को रोकने के लिए कल तक याकूब मेमन की ओर सेएड़ी-चोटी का प्रयास किया गया, लेकिन वह खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाया. याकूब की फांसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया है कि मैं इस खबर से दुखी हूं कि हमारी सरकार ने एक इंसान को फांसी पर लटका दिया.
राज्य प्रायोजित इस तरह की घटना हमें हत्यारा साबित कर देती है. उन्होंने ट्वीट किया है कि मौत की सजा आतंकवाद को रोकने में सौ प्रतिशत मददगार साबित नहीं होती है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जरूरी है, लेकिन शिथिलता के साथ इसका क्रियान्वयन कारगर नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




