ePaper

याकूब की फांसी पर दिग्विजय का बड़ा बयान, सरकार और न्‍यायपालिका की साख दांव पर

Updated at : 30 Jul 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
याकूब की फांसी पर दिग्विजय का बड़ा बयान, सरकार और न्‍यायपालिका की साख दांव पर

नयी दिल्‍ली : 1993 मुंबई हमले के आरोपी याकूब मेमन को आज सुबह सात बजे नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गयी. इसके लगभग घंटेभर बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर सरकार और न्‍यायपालिका के साख पर सवाल उठाया है. दिग्विजय ने ट्विट कर कहा कि याकूब को फांसी दे […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : 1993 मुंबई हमले के आरोपी याकूब मेमन को आज सुबह सात बजे नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गयी. इसके लगभग घंटेभर बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर सरकार और न्‍यायपालिका के साख पर सवाल उठाया है. दिग्विजय ने ट्विट कर कहा कि याकूब को फांसी दे दी गयी. सरकार और न्‍यायपालिका की ओर से आतंक के आरोपी को दंड देने में तत्‍कालिकता और प्रतिबद्धता दिखायी गयी.

उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीद है कि सरकार और न्‍यायपालिका की ओर से आतंक के बाकी मामलों में भी ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखायी जायेगी और जाति और धर्म से उपर उठकर फैसले किये जायेंगे. उन्‍होंने कहा कि लेकिन मुझे इसपर संदेह है कि आतंक के अन्‍य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसा किया जायेगा. न्‍यायपालिका और सरकार की साख दांव पर है.

दिग्विजय ने ट्विट किया कि अजीब संयोग है, दो भारतीय मुसलमानों का अंतिम संस्‍कार एक ही दिन किया जा रहा है. उनमें से एक डा. कलाम हैं, जिनपर पूरे देश को नाज है. और दूसरा याकूब मेमन है जिसने आतंक फैलाने वाले लोगों का साथ दिया और पूरे समुदाय को शर्मसार किया है.

उन्‍होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए एक सबक है. हमें उस धार्मिक कट्टरवाद से दूर रहना चाहिए जो हमें आतंक की ओर ले जाता है. धर्मनिरपेक्ष और आधुनिक बनें. उन्‍होंने कहा कि हमें सबसे पहले भारतीय बनना होगा. नफरत और हिंसा छोड़, गांधीवादी बनें. प्‍यार और करुणा को अपनाकर अहिंसा की विचारधारा का अभ्यास करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola