ePaper

भाजपा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर घूस लेने और धांधली का आरोप लगाया

Updated at : 23 Jul 2015 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर घूस लेने और धांधली का आरोप लगाया

नयी दिल्लीः कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगातार हमले किये जाने पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए आज कांग्रेस पर पलटवार किया. भाजपा नेता और टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं क्या वह उनसे इस्तीफा ले सकती है. टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगातार हमले किये जाने पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए आज कांग्रेस पर पलटवार किया. भाजपा नेता और टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं क्या वह उनसे इस्तीफा ले सकती है. टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर घूस लेने और धांधली का आरोप लगाया. रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि उन्होंने आनंद से कांट्रेक्ट किया और आनंद के खाते में छह करोड रुपये जमा कराये.

प्रसाद ने वीरभद्र पर कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कंपनी में वीरभद्र के परिवार का भी शेयर है. कंपनी में वीरभद्र की पत्नी, उनके बेटे और ओएसडी का भी शेयर है. उन्होंने कहा कि सीएम ने नियमों के खिलाफ अपनी मंजूरी दी. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वीरभद्र सिंह को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रसाद ने कहा कि क्या राहुल गांधी वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग करेंगे?

गौरतलब है कि राहुल गांधी ललित मोदी,सुषमा स्वराज एवं व्यापमं प्रकरण को लेकर लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola