उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के सचिव पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सचिव का एक स्टिंग जारी किया गया जिसमें उन्हें घूस के लिए मोलभाव करते दिखाया गया है. हालांकि इस स्टिंग की सत्यता की जांच अबतक नहीं की गयी है. व्यपामं घोटाला में विपक्ष के घेरे में आयी भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का एक हथियार […]
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सचिव का एक स्टिंग जारी किया गया जिसमें उन्हें घूस के लिए मोलभाव करते दिखाया गया है. हालांकि इस स्टिंग की सत्यता की जांच अबतक नहीं की गयी है. व्यपामं घोटाला में विपक्ष के घेरे में आयी भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का एक हथियार मिल गया है. भाजपा ने इस स्टिंग के बाद आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने पीएस के साथ मिलकर शराब ठेका के नियमों में बदलाव करना चाहते हैं ताकि इसमें बिचौलियों को शामिल किया जा सके.
इस पूरे प्रकरण के बाद भाजपा हरीश रावत के इस्तीफे की मांग कर रही है. हरीश रावत इस पूरे आरोप को बेबुनियाद बता रहे हैं उनका कहना है शराब के ठेकों का वितरण लॉटरी सिस्टम के द्वारा किया जाता है और यह प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है. रावत ने स्टिंग की सत्यता पर भी सवाल खड़े किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




