ePaper

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वारंट जारी

Updated at : 21 Jul 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वारंट जारी

अमेठी : एक अदालत ने सोमवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पिछले साल लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान कथित रुप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर एक जमानती वारंट जारी किया. अमेठी जिले में मुसाफिरखाना की दीवानी अदालत ने वारंट जारी करते हुए केजरीवाल से आठ अगस्त को उसके सामने […]

विज्ञापन

अमेठी : एक अदालत ने सोमवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पिछले साल लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान कथित रुप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर एक जमानती वारंट जारी किया. अमेठी जिले में मुसाफिरखाना की दीवानी अदालत ने वारंट जारी करते हुए केजरीवाल से आठ अगस्त को उसके सामने पेश होने के लिए कहा.

केजरीवाल ने मुसाफिरखान पुलिस थाने के अंतर्गत औरंगाबाद गांव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कथित रुप से कहा था कि भाजपा या कांग्रेस को वोट देना धर्म और देश को धोखा देने वाला काम होगा. थाना प्रभारी प्रेमचंद ने मुसाफिरखाना पुलिस थाने में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola