ePaper

पाकिस्‍तान अपने ही ड्रोन को मारकर भारत पर लगा रहा आरोप ?

Updated at : 16 Jul 2015 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान अपने ही ड्रोन को मारकर भारत पर लगा रहा आरोप ?

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक भारतीय ‘जासूस’ ड्रोन को गोलीबारी कर मार गिराने का दावा किया लेकिन जानकारों की माने तो यह खुद पाकिस्तान का ही ड्रोन हो सकता है क्योंकि भारतीय सेना ने कहा है कि उनके किसी भी ड्रोन के गायब होने की सूचना नहीं हैऔर इसी तरह के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक भारतीय ‘जासूस’ ड्रोन को गोलीबारी कर मार गिराने का दावा किया लेकिन जानकारों की माने तो यह खुद पाकिस्तान का ही ड्रोन हो सकता है क्योंकि भारतीय सेना ने कहा है कि उनके किसी भी ड्रोन के गायब होने की सूचना नहीं हैऔर इसी तरह के ड्रोन कुछ दिन पहले पाकिस्तान की पुलिस को दिए गये हैं.आपको बता दें कि पड़ोसी मुल्क ने भारत पर आरोप लगाया है कि नियंत्रण रेखा के पास हवाई फोटोग्राफी के लिए उस ड्रोन का उपयोग किया जा रहा था हालांकि भारत ने पाकिस्तान के इस आरोप का खंडन किया है.

पाक का दावा
‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) ने संक्षिप्त बयान में कहा कि भारतीय ड्रोन को पाक अधिकृत कश्मीर के भीमबेर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी कर मार गिराया गया. सेना ने दावा किया कि इस ड्रोन का उपयोग हवाई फोटोग्राफी के लिए किया जा रहा था और पाकिस्तान की भूभागीय अखंडता का उल्लंघन करने के कारण उसे गिराया गया.
भारतीय सेना का कोई भी ड्रोन या यूएवी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ
भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने हालांकि यह दावा सिरे से खारिज कर दिया कि उनका कोई ड्रोन मार गिराया गया है या दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में एक ड्रोन दुर्घटना की कुछ खबरें है. प्रवक्ता ने इस बात से इनकार किया कि उनका कोई ड्रोन मार गिराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola