गोएयर का विमान चेन्नई हवाई अड्डे पर एयरोब्रिज से टकराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : मुंबई से उड़ान भरने के बाद गो एयर का विमान आज चेन्नई हवाई अड्डे में उतरने के बाद एयरोब्रिज से टकरा गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसके अगले दरवाजे के पास का हिस्सा नष्ट हो गया. विमान में 168 यात्री सवार थे. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) […]
विज्ञापन
चेन्नई : मुंबई से उड़ान भरने के बाद गो एयर का विमान आज चेन्नई हवाई अड्डे में उतरने के बाद एयरोब्रिज से टकरा गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसके अगले दरवाजे के पास का हिस्सा नष्ट हो गया. विमान में 168 यात्री सवार थे.
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर हुई. उन्होंने कहा कि ए-320 विमान को परिचालन से हटा लिया गया है. उन्होंने बताया कि विमान में सवार एक बच्चे सहित 168 यात्रियों में से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.
डीजीसीए सूत्रों ने कहा, एयरोब्रिज की सीध में आ जाने से विमान टकरा गया जिससे इसका अगले दरवाजे के पास का हिस्सा नष्ट हो गया. गो एयर 8-305 उडान चेन्नई में पडाव के बाद पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना होने वाली थी. डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










