हेमामालिनी दुर्घटना से प्रभावित परिवार को वित्तीय सहायता देंगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2015 5:56 PM (IST)
विज्ञापन

मुम्बई : अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने दौसा जिले के सडक हादसे से प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता की पेशकश की है. दौसा जिले में हेमा की मर्सीडीज की कार के एक अन्य कार से टकराने पर एक बच्ची की मौत हो गयी थी तथा वह एवं चार अन्य घायल हो गए थे. […]
विज्ञापन
मुम्बई : अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने दौसा जिले के सडक हादसे से प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता की पेशकश की है. दौसा जिले में हेमा की मर्सीडीज की कार के एक अन्य कार से टकराने पर एक बच्ची की मौत हो गयी थी तथा वह एवं चार अन्य घायल हो गए थे. हेमा को आज जयपुर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. अभिनय से राजनीति में आयी 66 वर्षीय सांसद आज चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचीं. उनके साथ उनकी बेटी ईशा देओल और दामाद भरत तख्तानी थे.
जुहू में हेमामालिनी के निवास के बाहर संवाददाताओं से बाचतीत करते हुए ईशा ने कहा, मेरी मां हताहतों के परिवारों की मदद करेंगी. वह ऐसा इसलिए नहीं कर रही हैं क्योंकि वह नेता हैं बल्कि इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह एक अच्छी इंसान भी हैं. गुरुवार को राजस्थान के दौसा जिले में हेमा की कार विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार से टकरा गयी थी. इस दुर्घटना में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी और अभिनेत्री समेत पांच अन्य लोग घायल हो गये थे.
गौरतलब है कि इस दुर्घटना में बच्ची की मौत हो गयी थी. उसके बाद से अभिनेत्री व सांसद हेमामालिनी को सोशल मीडिया में काफी आलोचना झेलनी पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




