सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन

उरी : उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बल तथा उग्रवादियों के बीच चल रही मुठभेड में एक और उग्रवादी मारा गया है. इसी के साथ घुसपैठ के इस असफल प्रयास में दो उग्रवादी मारे जा चुके हैं और सेना का एक जवान शहीद हो गया. सेना के एक वरिष्ठ […]
विज्ञापन
उरी : उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बल तथा उग्रवादियों के बीच चल रही मुठभेड में एक और उग्रवादी मारा गया है. इसी के साथ घुसपैठ के इस असफल प्रयास में दो उग्रवादी मारे जा चुके हैं और सेना का एक जवान शहीद हो गया. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां को बताया, नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड स्थल से आज एक और उग्रवादी का शव बरामद हुआ है.
उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं. इलाके में तीन से चार उग्रवादियों के होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद सेना द्वारा शुरु किए एक अभियान में उरी सेक्टर के बोनियार इलाके में कल सेना एवं उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें दोनों ओर से गोलियां चली. जैसे ही सेना ने छिपे हुए उग्रवादियों को पकडने का प्रयास किया, उन्होंने सैनिकों पर हमला कर दिया और इसके बाद हुयी गोलीबारी में कल सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक उग्रवादी भी मारा गया था. अधिकारी ने बताया कि सेना का यह अभियान अब भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




