सेना ने उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, आतंकवादी, जवान की मौत

श्रीनगर : कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया हालांकि अभियान में एक जवान की भी मौत हो गई. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला जिले के बोनयार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास तीन से चार आतंकवादियों की मौजूदगी की […]
श्रीनगर : कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया हालांकि अभियान में एक जवान की भी मौत हो गई. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला जिले के बोनयार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास तीन से चार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना ने अभियान शुरु किया था जिसके बाद मुठभेड शुरु हुई.
अधिकारी ने बताया कि सेना आतंकवादियों के ठिकानों पर नजर रखे हुए थी तभी उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरु कर दीं और इसके परिणाम स्वरुप हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया. उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




