ePaper

उत्तरी कश्मीर में मुठभेड, 1 उग्रवादी की मौत

Updated at : 03 Jul 2015 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर में मुठभेड, 1 उग्रवादी की मौत

श्रीनगर : नियंत्रण रेखा से सटे उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में आज उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड हुई जिसमें यह माना जा रहा है कि एक उग्रवादी मारा गया है. अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के बोनयार इलाके में तीन से चार उग्रवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर सेना ने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : नियंत्रण रेखा से सटे उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में आज उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड हुई जिसमें यह माना जा रहा है कि एक उग्रवादी मारा गया है. अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के बोनयार इलाके में तीन से चार उग्रवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर सेना ने कार्रवाई शुरु की जिसके बाद उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड शुरु हो गयी.

उन्होंने बताया कि सेना ने छुपे हुए उग्रवादियों की घेराबंदी की. उग्रवादियों ने सेना पर हमला कर दिया और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड में एक उग्रवादी के मारे जाने की सूचना है और सेना का एक जवान भी घायल हो गया है. अधिकारी ने बताया कि मृत उग्रवादी का शव अभी बरामद नही किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल जानकारी नही है कि क्या यह घुसपैठ का प्रयास था. उन्होंने बताया कि अभियान खत्म हो जाने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola