ePaper

चेन्‍नई में पहली मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन करेंगी जयललिता

Updated at : 29 Jun 2015 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
चेन्‍नई में पहली मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन करेंगी जयललिता

चेन्नई : तमिलनाडुकी मुख्‍यमंत्री जे जयललिता आज चेन्‍नई में मेट्रो रेल सेवा काआज उदघाटन किया. उनके द्वारा सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 किलोमीटर की पहली मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया गया. प्रारंभ में नौ ट्रेनों चलेंगी, जो दस किमी की दूरी तय करेंगी. 10 किमी की दूरी को शामिल किया गया है, […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिलनाडुकी मुख्‍यमंत्री जे जयललिता आज चेन्‍नई में मेट्रो रेल सेवा काआज उदघाटन किया. उनके द्वारा सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 किलोमीटर की पहली मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया गया. प्रारंभ में नौ ट्रेनों चलेंगी, जो दस किमी की दूरी तय करेंगी. 10 किमी की दूरी को शामिल किया गया है, जो कोयमबेडू से अलान्दुर के बीच की दूरी तय करेगी.

यह मेट्रो विकलांग व्‍यक्तियों के लिएभी अनुकूल होगी. शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति एक लॉन्‍ग-स्‍टाप (एक लंबे समय) बटन को दबाकर ट्रेन को ज्‍यादा देर तक रोकने का अनुरोध कर सकते हैं. ट्रेन के रूकने पर ट्रेन के दोनों दरवाजों पर दो-दो व्‍हीलचेयर उपलब्‍ध होंगे.

सभी मेट्रो स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह और स्मार्ट कार्ड प्रणाली का इस्‍तेमाल होगा. दो सीसीटीवी कैमरे सभी यात्रियों के प्रवेश और निकास की निगरानी करेंगे. प्रत्‍येक स्‍टेशन पर गाड़ी 30 सेकेंड के लिएरूकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola