ePaper

मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा, चारधाम की यात्रा करने वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं

Updated at : 27 Jun 2015 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा, चारधाम की यात्रा करने वालों को चिंता करने की जरूरत नहीं

देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश के कारण यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, केदारनाथधाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है. उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि जो लोग पहाड़ी में रह रहे हैं उनकी सुरक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश के कारण यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, केदारनाथधाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है. उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि जो लोग पहाड़ी में रह रहे हैं उनकी सुरक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि चारधाम की यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते चौबीस घंटे से यहां लगातार बारिश हो रही है जिसके बाद नदियां उफान पर हैं. ज़्यादातर जगहों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नदी के आसपास के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है. उत्तरकाशी में भी भागीरथी नदी उफान पर है. वहीं केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी पर बना हुआ एक महत्वपूर्ण पुल गुरूवार शाम भारी बारिश के चलते बह गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola