ePaper

कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड में ढेर हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, दो जवान भी घायल

Updated at : 21 Jun 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड में ढेर हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, दो जवान भी घायल

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार रात सुरक्षा बलों औरआतंकवादियों के बीच शुरू हुए मुठभेड में सुरक्षा बलों ने आज लश्कर ए तैयबा के दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया. इस इनकाउंटर में दो जवान भी घायल हुए हैं,जबकि एक नागरिक की मौत हो गयी है. एक न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार रात सुरक्षा बलों औरआतंकवादियों के बीच शुरू हुए मुठभेड में सुरक्षा बलों ने आज लश्कर ए तैयबा के दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया. इस इनकाउंटर में दो जवान भी घायल हुए हैं,जबकि एक नागरिक की मौत हो गयी है. एक न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस इनकाउंटर को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष भी है.

पुलिस ने बताया कि जिले के रेडवानी बाला गांव में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने खोज अभियान चलाया.सोमवार की सुबह तक पुलिस व आतंकियों के बीच मुठभेड जारी है. आज सुबह इस मुठभेड में एक आम नागरिक की मौत हो गयी.

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल खोज अभियान चला रहे थे उसी दौरान वहां मौजूदआतंकवादियोंने फायरिंग शुरू कर दी जिसका जवाब सुरक्षा बलों ने भी दिया. पुलिस ने जानकारी दी कि अभी मुठभेड जारी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola