ePaper

चालीस वर्षो से रेलवे में पर्याप्त निवेश नहीं हुआ : सुरेश प्रभु

Updated at : 20 Jun 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
चालीस वर्षो से रेलवे में पर्याप्त निवेश नहीं हुआ :  सुरेश प्रभु

बेंगलुरु : भारत और चीन की रेल प्रणाली के बीच तुलना करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि पिछले 40 साल में देश में रेलवे में पर्याप्त निवेश नहीं किया गया. प्रभु ने कहा, रेलवे भारतीय अर्थव्यवस्था की आधार है और इसीलिए हमने रेलवे के पुनरद्धार के लिये बडे कार्यक्रम शुरू करने […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : भारत और चीन की रेल प्रणाली के बीच तुलना करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि पिछले 40 साल में देश में रेलवे में पर्याप्त निवेश नहीं किया गया. प्रभु ने कहा, रेलवे भारतीय अर्थव्यवस्था की आधार है और इसीलिए हमने रेलवे के पुनरद्धार के लिये बडे कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया है.

पिछले 30- 40 साल में हमने रेलवे में पर्याप्त निवेश नहीं किया. हाल में प्रकाशित अध्ययन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1990 में चीन का रेलवे नेटवर्क भारत के मुकाबले छोटा था या बराबर था. पिछले 25 साल में इस मामले में चीन उल्लेखनीय रूप से भारत से आगे निकल गया.
प्रभु ने कहा कि एक आर्थिक शक्ति के रुप में चीन का विकास मजबूत रेल नेटवर्क के कारण संभव हो पाया है और रेल नेटवर्क में विस्तार क्षेत्र में निवेश से हुआ. रेलवे को वाणिज्यिक रुप से व्यवहारिक बनाये जाने के लिये उठाये जाने वाले कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि हम केवल रेलवे के उपयुक्त कामकाज के जरिये देश के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में दो से तीन प्रतिशत का इजाफा कर सकते हैं. स्टेशन की नई इमारत के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रभु ने कहा, हम जब तक रेलवे में निवेश नहीं करते हैं, इसका कामकाज उपयुक्त नहीं हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola