वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने किया दावा, मेरी कंपनी ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया

जयपुर : ललित मोदी से उनकी कंपनी को निवेश मिलने के कारण आलोचनाओं के दायरे में आये राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने गुरूवार को दावा किया कि उनकी कंपनी नियंत हेरिटेज होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएचपीएल) ने न तो कुछ गैर कानूनी किया और न ही कोई अनियमितता की है. दुष्यंत […]
जयपुर : ललित मोदी से उनकी कंपनी को निवेश मिलने के कारण आलोचनाओं के दायरे में आये राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने गुरूवार को दावा किया कि उनकी कंपनी नियंत हेरिटेज होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएचपीएल) ने न तो कुछ गैर कानूनी किया और न ही कोई अनियमितता की है.
दुष्यंत ने यहां एक बयान में कहा, ‘फिलहाल मैं एक निजी विदेशी यात्रा पर हूं. मुझे जानकारी मिली कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में भ्रामक एवं दुष्प्रचार चल रहा है तथा मेरी छवि को बिगाडने का प्रयास हो रहा है जो बेहद गैर कानूनी है.’
उन्होंने कहा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरी कंपनी नियंत हेरिटेज होटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने जो भी लेनदेन किया है वह कंपनी कानून एवं आयकर नियमों के अनुरुप एवं अनुपालना में हैं. प्रत्येक तथ्य का आयकर रिटर्न में उल्लेख किया गया है, जो उपलब्ध हैं. मेरी कंपनी ने कुछ भी गैर कानूनी नहीं किया है तथा उसने कोई भी अनियमितता नहीं की है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




