PM नरेंद्र मोदी ने पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान को दी रमजान की बधाई, रिहा होंगे पाकिस्‍तानी मछुआरे

Updated at : 16 Jun 2015 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
PM नरेंद्र मोदी ने पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान को दी रमजान की बधाई, रिहा होंगे पाकिस्‍तानी मछुआरे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की और उनको रमजान के पवित्र महीने की बधाई दी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जेलों में कैद पाकिस्तानी मछुआरों को इस पावन मौके पर छोडे जाने के अपने फैसले से भी शरीफ को अवगत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की और उनको रमजान के पवित्र महीने की बधाई दी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जेलों में कैद पाकिस्तानी मछुआरों को इस पावन मौके पर छोडे जाने के अपने फैसले से भी शरीफ को अवगत कराया.

गौरतलब है कि 18 जून से रमजान का पवित्र महीना शुरु होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तथा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की और उन्हें तथा वहां की जनता को रमजान के मुबारक महीने की मुबारकबाद दी. उन्होंने रमजान की बधाई देते हुए उनके देशों और क्षेत्र में ईश्वर भक्ति और प्रार्थना के इस महीने में शांति, सौहार्द की कामना की.

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान अपनी हाल की बांग्लादेश की सफल यात्रा का और वहां की सरकार तथा लोगों के मैत्री भाव और मेहमाननवाजी का उल्लेख किया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति, मैत्री और सहयोग के रिश्तों के अपने संदेश को दोहराया. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डा अशरफ गनी के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने इस पडोसी देश के पुनर्निर्माण में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola