ePaper

कांग्रेस की मांग : तत्काल लागू हो वन रैंक, वन पेंशन योजना

Updated at : 15 Jun 2015 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की मांग : तत्काल लागू हो वन रैंक, वन पेंशन योजना

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार से पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन योजना को तत्काल लागू करने की मांग की. पूर्व सैनिक इस नीति को लागू करने में विलंब को लेकर विरोध जता रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पी एल पुनिया ने वन रैंक, वन पेंशन योजना लागू करने की प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार से पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन योजना को तत्काल लागू करने की मांग की. पूर्व सैनिक इस नीति को लागू करने में विलंब को लेकर विरोध जता रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पी एल पुनिया ने वन रैंक, वन पेंशन योजना लागू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का उल्लेख करते हुए जानना चाहा कि आखिर यह कब होगा. पुनिया ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि वह वन रैंक, वन पेंशन लागू करेंगे. लेकिन अब क्या हुआ.

रेडियो पर अपने मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि वह इसे करेंगे. इसे कीजिये, लेकिन कब.’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या यह भी महज घोषणा मात्र रह जायेगा. पूर्व सैनिक अपने आप को आज ठगा महससू कर रहे हैं. संप्रग सरकार के निर्णय को लागू किया जाना चाहिए और हम पूर्व सैनिकों के आंदोलन को पूरा समर्थन करते हैं. हम उनके संघर्ष में भागीदार हैं.’

गौरतलब है कि वन रैंक, वन पेंशन नीति को लागू करने में देरी से क्षुब्ध पूर्व सैनिकों ने कल राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया और इसे तत्काल लागू करने की मांग की थी. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से वार्ता के बाद भी बात नहीं बनीं और सभी ने भूख हड़ताल की घोषणा कर दी. आज से सभी भूख हड़ताल पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola